नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
चमोली। थाना थराली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अजय कुनियाल निवासी मल्ला मुन्दोली, थाना देवाल के रूप में हुई है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि चिकित्सकीय जांच के दौरान नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी मिली। पूछताछ में पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म करने और घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर थाना थराली में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर गठित टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *