पटेलनगर चेन स्नैचिंग का खुलासा, दिल्ली का शातिर स्नैचर गिरफ्तार

पटेलनगर चेन स्नैचिंग का खुलासा, दिल्ली का शातिर स्नैचर गिरफ्तार


देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए दिल्ली के एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 29 जुलाई को आरोपी शहजाद अली को चंद्रबनी रोड से दबोच लिया। उसके कब्जे से छीनी गई पीली धातु की चेन तथा वारदात में प्रयुक्त यामाहा मोटरसाइकिल बरामद कर सीज कर दी गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ दिल्ली से घूमने देहरादून आया था। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों ने सुबह रेकी कर महिला से चेन झपट ली थी। पुलिस के अनुसार आरोपी दोबारा वारदात की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शहजाद अली पर दिल्ली में चोरी, स्नैचिंग और अन्य आपराधिक मामलों के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *