डंपर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

डंपर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

उत्तरकाशी। रविवार को ब्रह्मखाल के शिवगुफा के पास डंपर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी गेवला (ब्रह्मखाल) पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल ब्रह्मखाल पहुंचाया।
घायल बबलू (32) निवासी खिचड़ीपुर, नई दिल्ली की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं संदीप (30) निवासी खिचड़ीपुर, नई दिल्ली, मूल निवासी चंपावत को हाथ-पैर में सामान्य चोटें आई हैं और उसका उपचार जारी है। पुलिस ने डंपर चालक राकेश प्रसाद तथा डंपर संख्या यूके-07-सीबी-1765 और बाइक संख्या डीएल-7-बीक्यू-2428 के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *