पॉक्सो मामले का नामजद आरोपी गिरफ्तार

टिहरी। लंबगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग से जुड़े पॉक्सो मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाबालिग पीड़िता की माता की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 28 जुलाई 2026 को आरोपी दिवाकर डिमरी, निवासी ग्राम देवल, थाना लंबगांव, को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच नियमानुसार जारी है।