दो पार्षदों सहित 70 से अधिक लोग भाजपा में शामिल

दो पार्षदों सहित 70 से अधिक लोग भाजपा में शामिल


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर निगम के वार्ड-31 के पार्षद सुमित बिष्ट और वार्ड-21 की पार्षद अंजना रावत ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ 70 से अधिक लोगों ने भी भाजपा का दामन थामा। सदस्यता कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण लोगों का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ रहा है। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *