मोहनचट्टी में 71.61 लाख से विकसित हुआ आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर

मोहनचट्टी में 71.61 लाख से विकसित हुआ आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर
 
पौड़ी।   यमकेश्वर क्षेत्र के मोहनचट्टी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में 71.61 लाख रुपये की लागत से आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर विकसित किया गया है। विधायक रेनू बिष्ट ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ केंद्र का शुभारंभ कर सुविधाओं का जायजा लिया। यहां आधुनिक योग हॉल, पंचकर्म कक्ष और पहाड़ी वास्तुशैली में विकसित परिसर तैयार किया गया है।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की पहल पर जिला योजना के तहत 5 फरवरी 2026 को निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसे ग्रामीण निर्माण विभाग ने पूरा कर लिया है। केंद्र में अभ्यंग, स्वेदन, शिरोधारा, मर्म थेरेपी, अग्निकर्म और कपिंग थेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए विशेष उपचार कक्ष और पंचकर्म सहायक की व्यवस्था की गई है। चिकित्सालय परिसर में हर्बल गार्डन भी विकसित किया जा रहा है। ऋषिकेश से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित मोहनचट्टी में आने वाले पर्यटकों, स्थानीय निवासियों, रिजॉर्ट, कैंप और होमस्टे संचालकों को इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि केंद्र से स्वास्थ्य पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को उपकरण, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर केंद्र का सुव्यवस्थित संचालन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *