मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्तावों पर राजनीतिक दलों से चर्चा

मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्तावों पर राजनीतिक दलों से चर्चा


पौड़ी। विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पौड़ी में मतदेय स्थलों के युक्तिकरण और पुनर्निर्धारण को लेकर बैठक आयोजित की गई। छतरीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस परिसर में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में स्थलीय सत्यापन के बाद प्राप्त मतदेय स्थलों के संशोधन और भवन परिवर्तन संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किए गए हैं। इन्हें अनुमोदन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद ही आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांतिलाल शाह, भाजपा, कांग्रेस और सीपीआईएम के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *