मतदान केंद्रों की मैपिंग और न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

हरिद्वार। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत भेल कन्वेंशन हॉल में जोनल और सेक्टर अधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हुए प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों, मतदान केंद्रों की मैपिंग और आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी नीतू डागर ने अधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा। प्रशिक्षण नोडल अमरेंद्र चौधरी ने क्रिटिकल और वल्नरेबल मतदान केंद्रों की मैपिंग का महत्व बताया। अधिकारियों को आवंटित क्षेत्रों के मतदान स्थलों का निरीक्षण कर सुविधाओं की उपलब्धता जांचनी होगी। प्रशिक्षण का पहला सत्र 16 नवंबर को आयोजित हुआ था।