महिला एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने सुधाकर गोयल सरस्वती विद्या मंदिर, केशवपुरम (मनेरी) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल एवं महिला सुरक्षा, मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर अपराध और महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को अपरिचित लोगों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई।