कृपाल लाल टम्टा ने संभाला डीईओ का कार्यभार

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में कृपाल लाल टम्टा ने जिला सूचना अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर के स्थानांतरण पर जिला सूचना कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए शासन की योजनाओं, विकास कार्यों एवं केदारनाथ यात्रा से जुड़ी सूचनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को सराहा। टम्टा ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने को प्राथमिकता बताया।