कनखल में ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण

कनखल में ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण


हरिद्वार। कनखल के चौक बाजार में ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज की पुनः स्थापना के बाद रविवार को सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 1980 में न्यायालय के आदेश पर ध्वज जारी होने से जुड़े स्वर्गीय जगदीश प्रसाद चौधरी, जगदीश चौबे, जगदीश मिश्रा, भारतेंदु हांडा और जगदीश अत्री के परिजनों को माल्यार्पण, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। ध्वजारोहण पंडित जगदीश अत्री ने किया। अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष विकास चौधरी ने की।
वक्ताओं ने वर्ष 1978 में जनता पार्टी सरकार के दौरान ध्वज को लेकर हुए विवाद और उसे सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेसजनों द्वारा लड़ी गई लड़ाई का उल्लेख किया। उन्होंने इसे पूर्वजों की ऐतिहासिक विरासत बताते हुए संरक्षित रखने का संकल्प लिया। पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने संविधान, लोकतंत्र और युवाओं की आवाज से जुड़े मुद्दे उठाए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जतिन हांडा और पूर्व अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामयश सिंह, संजय अग्रवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी और नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *