कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण

कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण

टिहरी। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने गंगोत्री मार्ग स्थित आनंदगढ़ (गाजणा) में संचालित भंडारों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल, रसोई व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा मानकों तथा लाइसेंस संबंधी अभिलेखों की जांच की गई। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर संचालकों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का निरंतर पालन करने के निर्देश दिए गए। शिव कांवड़ सेवा समिति ने बताया कि वह पिछले 16 वर्षों से कांवड़ यात्रियों को भोजन, विश्राम, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन सहायता जैसी सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *