सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गोपेश्वर में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निपटारा नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान होना चाहिए। समीक्षा के दौरान अधिक किराया वसूली, नामांतरण और सड़क नाम परिवर्तन से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी उपजिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर लंबित मामलों की अलग से समीक्षा कर शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *