भरदार क्षेत्र की स्वास्थ्य इकाइयों का किया निरीक्षण

भरदार क्षेत्र की स्वास्थ्य इकाइयों का किया निरीक्षण


रुद्रप्रयाग। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी ने गुरुवार को जखोली विकासखंड के भरदार क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सौंराखाल, स्वास्थ्य उपकेंद्र सौंदा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घेंघड़खाल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को संभावित प्रसव तिथि वाली गर्भवती महिलाओं की नियमित ट्रैकिंग कर हर हाल में संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम, वैक्सीन उपलब्धता और कोल्ड चेन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। डॉ. टेकचंदानी ने सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण, प्रसवपूर्व जांच तथा मानसून के दौरान सुरक्षित मातृ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *