बर्सू में विधिक जागरूकता शिविर, विलेज लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ

बर्सू में विधिक जागरूकता शिविर, विलेज लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ


रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बर्सू में घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं और ग्रामीणों को घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनी अधिकारों, संरक्षण आदेश, भरण-पोषण, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता तथा हेल्पलाइन ’’15100’’ की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पायल सिंह ने फीता काटकर ’’विलेज लीगल एड क्लीनिक’’ का शुभारंभ किया, जिससे आसपास के लगभग 10 गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर निःशुल्क कानूनी परामर्श और सहायता मिलेगी। शिविर के दौरान ग्रामीणों की कानूनी समस्याओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सचिव ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *