एचआरडीए ने सील किए दो अवैध निर्माण

 बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माणों पर कार्रवाई रहेगी जारी
 

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। हरिद्वार—रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने दो अवैध निर्माणों को सील किया है। दोनों निर्माण ज्वालापुर क्षेत्र में किए गए। एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका का स्पष्ट निर्देश है कि अवैध निर्माणों पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण न कराने की सलाह दी है।
शनिवार को एचआरडीए ने दो निर्माण सील किए। एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह ने बताया कि बाबर कालोनी पावधोई निकट ईदगाह रोड़ ज्वालापुर हरिद्वार में शौकत अली पुत्र मौ0 यामीन द्वारा लगभग 15‘ गुणा 15‘ की माप में भूतल पर निर्माण किया जा रहा था। इसी के साथ बाबर कालोनी नियर ईदगाह रोड़ ज्वालापुर हरिद्वार में मुसर्रत पत्नी फारूख अली द्वारा लगभग 40‘ गुणा 50‘ की माप में भूतल में निर्माण किया जाता मिला।
प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध निर्माणों को सील किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *