‘खबर की ताकत’ समाचार पत्र का हुआ भव्य विमोचन

‘खबर की ताकत’ समाचार पत्र का हुआ भव्य विमोचन
 

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को ‘खबर की ताकत’ समाचार पत्र का विमोचन समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अतिथियों ने समाचार पत्र का विमोचन करते हुए इसे जनसरोकारों की सशक्त आवाज बताया तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह, प्रेसक्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष मनोज सैनी, जिला प्रेसक्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया, महामंत्री अनिल बिष्ट, हरपाल सैनी, मनोज कश्यप, अशोक पांडे, नीतू सिंह, कांग्रेस नेता सोम त्यागी, विकास चंद्रा, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, हरिनारायण, तरुण शुक्ला, विजय बंसल, कमल शर्मा, पूजा शर्मा, रश्मि, मनीष शर्मा, सोनू, नीटू, अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा, ऋतिक, अजय कांगड़ा, प्रवीण अरोड़ा, पंकज चौहान, चंद्रशेखर गोस्वामी, प्रदीप यदुवंशी, राजवीर सिंह, सुनील कुमार, हैप्पी, बबली त्यागी, मुकेश, नीतू कुमार, अशोक पांडे सहित भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने समाजसेवियों ने नेताओं ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *