डीएम की पहल ’’प्रोजेक्ट स्नेह’’ से बालिकाओं को मिलेगा सुरक्षित मार्गदर्शन

डीएम की पहल ’’प्रोजेक्ट स्नेह’’ से बालिकाओं को मिलेगा सुरक्षित मार्गदर्शन


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अभिनव पहल प्रोजेक्ट स्नेह आगामी 1 अगस्त से जनपदभर में शुरू होगी। इसका उद्देश्य किशोरियों और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण, उचित मार्गदर्शन, परामर्श और आत्मविश्वास प्रदान करना है। अभियान के तहत विद्यालयों में विशेषज्ञ टीम बालिकाओं से संवाद कर करियर, मानसिक स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, कानूनी अधिकार, स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं की जानकारी देगी। उनकी समस्याओं को गोपनीयता के साथ सुनकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास समेत कई विभागों की संयुक्त टीम अभियान संचालित करेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल हर बालिका को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *