15 अगस्त तक कराएं गैस आपूर्ति के लिए ई-केवाईसी

15 अगस्त तक कराएं गैस आपूर्ति के लिए ई-केवाईसी


रुद्रप्रयाग। जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक किया गया है। 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को भविष्य में गैस सिलेंडर की आपूर्ति में परेशानी हो सकती है। गैस कंपनियों के अनुसार ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर कनेक्शन निष्क्रिय श्रेणी में रखा जा सकता है, जिससे घरेलू गैस से मिलने वाले लाभ प्रभावित हो सकते हैं। ई-केवाईसी का उद्देश्य फर्जी एवं डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान और गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाना है। उपभोक्ता संबंधित गैस एजेंसी में बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। कई कंपनियों के मोबाइल ऐप और अधिकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अंतिम तिथि से पहले ई-केवाईसी कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *