रेट्रो मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर की कार्रवाई

रेट्रो मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर की कार्रवाई


श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को लेकर श्रीनगर पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वाहनों में लगाए गए अवैध रेट्रो एवं मॉडिफाइड साइलेंसर तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 17 वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि पुलिस अधिनियम के तहत 6 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 23 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और अनधिकृत मॉडिफिकेशन से बचने की अपील की। अभियान लगातार जारी रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *