गैंगस्टर एक्ट में फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार


देहरादून। कैंट कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त लक्ष्मण साहनी (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कांवली रोड क्षेत्र से पकड़ा। वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले का निवासी है और वर्तमान में देहरादून के कांवली रोड स्थित लेबर अड्डा क्षेत्र में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, लक्ष्मण साहनी अपने साथियों सैंटी साहनी और संजय साहनी के साथ चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहा है। तीनों के विरुद्ध चोरी और अन्य अपराधों के आठ मुकदमे दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने पर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *