कैफे के बाहर फायरिंग का खुलासा, मुख्य आरोपी पिस्टल समेत गिरफ्तार

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 19 जुलाई को सन्नी चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि स्वास्तिक कैफे के बाहर शुभम और युवराज ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के आधार पर आरोपी शुभम पंवार (27) निवासी झबरेड़ा, हरिद्वार को चंद्रबनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पीड़ित के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पहले अच्छे मित्र थे, लेकिन आर्थिक विवाद के कारण रिश्ते खराब हो गए। घटना वाली रात जानकारी मिलने पर वह पीड़ित से बात करने पहुंचा, जहां कहासुनी के दौरान उसने अपने पास रखी पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से गोली पीड़ित को नहीं लगी और आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। मामले में दूसरे नामजद आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।