निःशुल्क शिविर में हुई 65 लोगों की नेत्र जांच

रुद्रप्रयाग। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीरी में राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर में 65 लोगों की नेत्र जांच की गई। जांच के 10 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिनका देहरादून स्थित विवेकानंद नेत्रालय रामकृष्ण मिशन आश्रम में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। शिविर में 10 लोगों को निःशुल्क चश्मे और 40 मरीजों को आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी ने बताया कि अगला निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 1 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।