विहिप की प्रांतीय बैठक में रुद्रप्रयाग जिला कार्यकारिणी का विस्तार

विहिप की प्रांतीय बैठक में रुद्रप्रयाग जिला कार्यकारिणी का विस्तार


देहरादून। इंडियन पब्लिक स्कूल, देहरादून में विश्व हिंदू परिषद उत्तराखंड की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में रुद्रप्रयाग जनपद में संगठन के विस्तार और गतिविधियों को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। इसी क्रम में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चार पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सुभाष अन्थवाल को जिला सह मंत्री, ओम प्रकाश केदारखंडी को जिला गौ रक्षा प्रमुख, सतीश पाल को जिला सह गौ रक्षा प्रमुख तथा अंजना रावत को महिला जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह नेगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों से संगठन को जनपद में और मजबूती मिलेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों को गति देने तथा समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *