प्रशिक्षण के तीसरे दिन गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर

प्रशिक्षण के तीसरे दिन गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर


टिहरी। जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) प्रशिक्षण के तीसरे दिन जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने और सभी शंकाओं का समाधान करने पर जोर दिया। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि दूसरे चरण का प्रशिक्षण भी गंभीरता से पूरा किया जाए। प्रशिक्षण में चार्ज अधिकारियों, राजस्व उपनिरीक्षकों और अन्य कार्मिकों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के संकलन, आंकड़ों के सत्यापन तथा प्रक्रियात्मक एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *