राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध, सहयोग की अपील

राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध, सहयोग की अपील

हरिद्वार। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जनपद की निर्वाचक नामावली के ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन की जानकारी दी गई और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं।
जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए प्रपत्र-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में संशोधन भी कराया जा सकता है। उन्होंने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से मतदाता सूची का परीक्षण कर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों के सुधार में सहयोग करने की अपील की। जनपद की 11 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 12,46,219 मतदाता हैं। जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में सभी के सहयोग का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *