राजनीतिक दलों के सहयोग पर जिलाधिकारी ने दिया जोर

राजनीतिक दलों के सहयोग पर जिलाधिकारी ने दिया जोर


टिहरी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं तथा धनौल्टी, घनसाली और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं के प्रपत्र अभी प्राप्त नहीं हुए हैं, उनसे संपर्क कर समय रहते प्रक्रिया पूरी कराई जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, जिसके लिए सभी का समन्वित सहयोग आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *