मानसून तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सख्त, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

मानसून तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सख्त, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश


हरिद्वार। आगामी मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मानसून से पूर्व अपनी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जलभराव की समस्या रोकने के लिए नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत, एनएचएआई, लोनिवि और पीएमजीएसवाई सहित सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में नालों, नालियों एवं कलमठों की समुचित सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसलिए जर्जर विद्यालय भवनों में किसी भी स्थिति में पठन-पाठन संचालित न किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय, खाद्यान्न भंडारण तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को भी समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *