डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नति, मिली नई जिम्मेदारी

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नति, मिली नई जिम्मेदारी


देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग में 18 उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नति दी गई है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद सचिव शिक्षा ज्योति यादव ने पदोन्नति और नई तैनाती के आदेश जारी किए।
पदोन्नति के तहत विजयपाल सिंह को सीमेट में विभागाध्यक्ष, चंदन सिंह बिष्ट और गोविंद राम जायसवाल को महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। गोविंद राम जायसवाल को प्रभारी अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। आकाश सारस्वत को प्राचार्य डायट रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई। जगदीश प्रसाद काला को देहरादून, सुरेश चंद्र आर्य को नैनीताल, विनय आर्य को बागेश्वर, प्रेमलाल भारती को उत्तरकाशी, पुष्कर लाल टम्टा को ऊधमसिंह नगर, चंडी प्रसाद रतूड़ी को चंपावत, अमित कोटियाल को चमोली और संजीव जोशी को हरिद्वार का मुख्य शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मंजू भारती को प्राचार्य डायट देहरादून, श्रीकांत पुरोहित को संयुक्त निदेशक मध्याह्न भोजन, पंकज शर्मा को संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा, शैलेंद्र अमोली को संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा और तरुण कुमार पंत को विद्यालयी शिक्षा बोर्ड का अपर सचिव बनाया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पदोन्नति से अधिकारियों के अनुभव का लाभ मिलेगा और विभागीय कार्यों में तेजी आएगी। इससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *