हर गांव तक प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण पहुंचाने का निर्णय

हर गांव तक प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण पहुंचाने का निर्णय


चमोली। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा चमोली की वार्षिक आम बैठक अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 के राहत एवं जनसेवा कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जनपद के प्रत्येक गांव में प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा सभी वाहन चालकों को भी विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। रेडक्रॉस कार्यालय के पुनर्निर्माण, एम्बुलेंस की व्यवस्था, गतिविधियों के विकासखंड स्तर तक विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज करने पर भी सहमति बनी। अपर जिलाधिकारी ने आपदा संभावित चमोली में रेडक्रॉस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *