धराली में कलवर्ट सफाई कार्य तेज

उत्तरकाशी। धराली क्षेत्र में सुगम यातायात और जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कलवर्ट (पुलिया) की सफाई का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है।
आमजन और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन के समन्वय से बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की मशीनें मौके पर तैनात की गई हैं। मशीनों के माध्यम से मलबा हटाने और बंद पड़ी पुलिया को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिलाधिकारी ने बताया कि मौके पर चल रहे कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और ड्रेनेज सिस्टम को जल्द दुरुस्त किया जा सके।