सीएमओ ने पैथोलॉजी लैब व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सीएमओ डॉ. पारुल गोयल ने जिला चिकित्सालय के पैथोलॉजिस्ट एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर पैथोलॉजी सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी चिकित्सा इकाइयों की लैब में मानव संसाधन, उपकरण और बजट संबंधी आवश्यकताओं का आकलन कर प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिल सके। बैठक में केदारनाथ यात्रा की तैयारियों के तहत दवाओं और उपकरणों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही डेंगू की रोकथाम के लिए जिला चिकित्सालय समेत अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ में फीवर क्लीनिक सुचारू रखने तथा रैपिड टेस्ट और एलाइजा जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।