विधायक निधि से चौरस क्षेत्र को मिला कूड़ा वाहन

देवप्रयाग। चौरस क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विधायक विनोद कंडारी ने विधायक निधि से उपलब्ध कराए गए कूड़ा वाहन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी और स्वच्छ भारत अभियान को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में प्रमुख अचला खण्डेलवाल, ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र भंडारी, प्रधान संगठन अध्यक्ष वशु देव भट्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख जगत नारायण रौत्री, मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।