मेले में वीर नारियों को किया गया सम्मानित

उत्तरकाशी। विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति के तत्वावधान में सैनिक दीपावली मेले के दूसरे दिन चिन्यालीसौड़ की 20 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जीआरआरसी लैंसडाउन की ओर से कर्नल मुन्जल ने दो वीर नारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया। इनमें अंजू देवी को सेना मेडल और चंद्रा देवीको 5वीं गढ़वाल राइफल में शामिल होने के लिए सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष विरेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।