बाल दिवस पर बालप्रतिभाओ ने किया अपनी प्रतिभा शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / भुवन बिष्ट
रानीखेत। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन पर विद्यार्थियों ने उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। रानीखेत नगर के विभिन्न विद्यालयों सहित ग्रामीण अंचलों में भी बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। विकासखंड ताड़ीखेत के ब्राईट जूनियर हाईस्कूल चौकुनी में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के मध्य सुलेख, बाल कविता लेखन प्रतियोगिता, चार्ट प्रतियोगिता, अक्षर बनाओ प्रतियोगिता, बाल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता, समूह गान प्रतियोगिता आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बाल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक नन्दन सिंह नेगी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को मेहनत के साथ सदैव आगे बढ़ना चाहिए और हमें अपने दिनचर्या में अनुशासन सदैव ही बनाए रखना चाहिए। जूनियर वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में कृषांगी बिष्ट, कुमारी इशिता, कुमारी साक्षी, गौरव कुमार, नेहा रावत विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे । प्राथमिक वर्ग में दिव्यांशी बिष्ट, कृतिका बिष्ट, गायत्री बिष्ट, मयंक बिष्ट, कार्तिक सिंह, सौरभ बिष्ट, भूमिका बिष्ट, कुमारी हर्षिता, निवेदिता रावत, याम्या बिष्ट, मुकुंद बिष्ट, अभिनव कुमार, शिवांश, निशिका बिष्ट ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अलग अलग स्थान प्राप्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में पूर्व प्राथमिक वर्ग में मौलिक बिष्ट, सार्थक रावत, लोकेश जनी, मायरा तिवारी, कनिष्का अधिकारी, जय जनी, प्रियांश रावत, दिपेश अधिकारी, कार्तिक कुमार, प्रियांशु कुमार अव्वल रहे। इस अवसर पर नन्दन सिंह नेगी, नरेन्द्र कुमार, भुवन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे। बाल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में बाल प्रतिभाओं ने ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।