लापता आगरा के 15 वर्षीय किशोर की तलाश जारी
पौड़ी। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव में बहकर लापता हुए आगरा निवासी 15 वर्षीय किशोर की तलाश जारी है। 19 नवंबर को संत सेवा आश्रम के समीप नाव घाट पर यह घटना हुई थी। आगरा के रोहता निवासी अंश परमार स्कूल शिक्षक और अन्य बच्चों के साथ भ्रमण पर आया था। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ की डीप डाइवर्स टीम गंगा में गहन तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी के विभिन्न संभावित स्थानों पर किशोर की तलाश कर रही हैं। फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।