तीन माह बाद भी लापता नाबालिग किशोरी का नहीं लगा सुराग

तीन माह बाद भी लापता नाबालिग किशोरी का नहीं लगा सुराग

हरिद्वार/बहादराबाद। ग्राम बेगमपुर से 19 जुलाई को लापता हुई नाबालिग किशोरी का तीन महीने बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से किशोरी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
किशोरी के मामा संजीव कुमार निवासी ग्राम नाई नगला, शामली ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि दीपक नाम का युवक उनकी भतीजी को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से ले गया। किशोरी बेगमपुर में अपनी चचेरी बहनों के साथ किराये के मकान में रहती थी। परिजनों का आरोप है कि शांतरशाह चौकी से उन्हें फोन कर किशोरी और युवक के मिलने की सूचना दी गई थी। अगले दिन चौकी पहुंचने पर पुलिस ने बताया कि दोनों वहां से चले गए हैं। परिवार ने मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए किशोरी की जल्द बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *