प्राचीन सूर्य मंदिर पलेठी वनगढ़ के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास

प्राचीन सूर्य मंदिर पलेठी वनगढ़ के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास

देवप्रयाग। विकासखंड हिंडोलाखाल स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर पलेठी वनगढ़ के सौंदर्यीकरण कार्य का देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 76/2025 के तहत स्वीकृत इस कार्य पर 98.59 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास के साथ धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। कार्य पूरा होने से मंदिर परिसर का विकास होगा और पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने सरकार और विधायक का आभार जताया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *