पौड़ी शरदोत्सव में वार्ड-01 ने जीता फुटबॉल का खिताब

पौड़ी शरदोत्सव में वार्ड-01 ने जीता फुटबॉल का खिताब

पौड़ी। नगर पालिका परिषद पौड़ी के शरदोत्सव-2026 के तहत बुधवार को विभिन्न खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कंडोलिया मैदान में फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में वार्ड-01 की टीम ने वार्ड-11 को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले का शुभारंभ पूर्व पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी ने किया।
वहीं डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में सेंट थॉमस स्कूल और बालिका वर्ग में बीआरएमएस स्कूल विजेता रहे। सीनियर बालक वर्ग में सेंट थॉमस तथा बालिका वर्ग में बीआरएमएस स्कूल ने बाजी मारी। ओपन पुरुष वर्ग में बादशाह-11 और महिला वर्ग में पराज इंस्टीट्यूट विजेता रहे। इसके अलावा रंगोली, वाद-विवाद और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। उत्सव में युवाओं और स्थानीय प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *