जौनसार-बावर में युवती को न्याय दिलाने की मांग, ग्रामीणों ने किया कालसी थाने का घेराव
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / गजमफर अली,
विकासनगर/कालसी। जौनसार-बावर क्षेत्र के कालसी थाना अंतर्गत एक युवती ने डूमेट निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को युवती और ग्रामीणों ने कालसी थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
युवती के अनुसार, युवक के साथ उसका संबंध करीब पांच-छह साल से था। इस दौरान युवक उसे शादी का भरोसा देता रहा। मामला सामने आने पर करीब एक साल पहले गांव में पंचायत हुई, जिसमें युवती को युवक की पत्नी के रूप में रखने का निर्णय लिया गया। युवती का आरोप है कि पंचायत के फैसले के बाद जब वह युवक के घर पहुंची तो उसे अपनाने से इनकार कर दिया गया।
युवती ने आरोप लगाया कि 9 सितंबर 2025 को मंदिर में शादी करने के बहाने उसे अंबाड़ी मोड़ पर छोड़कर युवक फरार हो गया था। इसके बाद भी उसे शादी का आश्वासन दिया गया, लेकिन दशहरा 2026 पर भी रिश्ता तय करने की पहल नहीं हुई।
युवती ने पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पंचायत के बाद सुरक्षा का भरोसा देने के बावजूद रात में उसके साथ मारपीट और अभद्रता की गई तथा जबरन थाने ले जाया गया। उसने मोबाइल छीनने और चोट लगने के बावजूद उपचार नहीं दिलाने का आरोप भी लगाया। युवती के अनुसार, उसने पुलिस मुख्यालय में शिकायत पहुंचाने के बाद 6 अक्टूबर को कालसी थाने में लिखित तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसने विधायक प्रीतम सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से न्याय की गुहार लगाई है। प्रदर्शन में मंजू चौहान सहित कुलदीप चौहान, श्याम सिंह, प्रताप सिंह, प्रधान अर्चना चौहान, गजेंद्र जोशी, दीपक तोमर और प्रधान संगठन अध्यक्ष चरण सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। थानाध्यक्ष विवेक राठी ने बताया कि युवती ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठी है, लेकिन अभी तक औपचारिक शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।