पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक

पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत मंगलवार को डोईवाला क्षेत्र के कुआंवाला स्थित विंडलास फैक्ट्री और सेलाकुई ट्रक यूनियन में कर्मचारियों एवं आमजन को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी बीआईएस प्रमाणित हेलमेट पहनना अनिवार्य बताया। साथ ही हेलमेट की उपयोगिता और सड़क दुर्घटनाओं में सिर की गंभीर चोटों से बचाव की जानकारी दी। दून पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *