तीन राजस्व निरीक्षकों को सौंपा अतिरिक्त दायित्व
हरिद्वार। तहसील रुड़की और भगवानपुर में राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन के लिए तीन राजस्व निरीक्षकों को अस्थायी रूप से नायब तहसीलदार का दायित्व सौंपा गया है। अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता के अनुसार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर लेखचन्द गुप्ता को तहसील रुड़की, सुशील कुमार को तहसील रुड़की और ओमप्रकाश को तहसील भगवानपुर में तैनात किया गया है। इनकी तैनाती चार नवंबर से 42 दिनों के लिए की गई है। व्यवस्था का उद्देश्य राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण और आमजन को सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराना है।