क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

उत्तरकाशी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) में आयोजित 30वीं आईएमएफ नॉर्थ जोन स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 80 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में लीड क्लाइम्बिंग, स्पीड क्लाइम्बिंग और बोल्डरिंग विधाओं के मुकाबले सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें चार पैरा-एथलीट भी शामिल हैं। दूसरे दिन विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *