पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान शुरू

पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान शुरू

उत्तरकाशी। राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान-5 के तहत उत्तरकाशी में पेंशनरों को घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। पेंशनर एंड्रॉयड और आईओएस मोबाइल फोन के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष खुदलानी ने बताया कि सहायता के लिए कोषागार में शिकायत निवारण की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *