आपत्तियों का 19 और 20 नवंबर को होगा निस्तारण
हरिद्वार। होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों की शंकाओं और आपत्तियों का 19 एवं 20 नवंबर को निराकरण किया जाएगा। जिला कमांडेंट होमगार्ड गौतम कुमार ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जिला होमगार्ड कार्यालय, रोशनाबाद में उपस्थित होकर अपनी समस्या रख सकते हैं। यह व्यवस्था होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखंड की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में की गई है। अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर कार्यालय पहुंचकर परीक्षा परिणाम से संबंधित आपत्तियों का समाधान कराने की अपील की गई है।