विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेज

विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेज

टिहरी। विधानसभा निर्वाचन-2027 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी वरुणा अग्रवाल के निर्देश पर विभिन्न महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बाल गंगा महाविद्यालय सेन्दुल में आयोजित कार्यक्रम में 67 छात्र-छात्राओं सहित 70 लोगों ने मतदान की शपथ ली। राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी में मेहंदी प्रतियोगिता, टिहरी में मतदाता शपथ तथा देवप्रयाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोखरी क्वीली महाविद्यालय में भी विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। स्वीप नोडल अधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों के साथ स्वयं सहायता समूहों और महिला एवं युवा मंगल दलों के माध्यम से भी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताओं के जरिए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *