‘’गढ़वाल गौरव’’ के प्रथम अंक का प्रकाशन, डीईओ को भेंट की प्रति
देहरादून। उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं, लोकजीवन और क्षेत्रीय जनसरोकारों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाचार पत्र ‘गढ़वाल गौरव’ के प्रथम अंक का प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर समाचार पत्र की प्रति जिला सूचना अधिकारी, देहरादून को भेंट की गई और प्रकाशन के उद्देश्य एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी गई।
समाचार पत्र का उद्देश्य गढ़वाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करना है। इस दौरान उम्मीद जताई गई कि ‘गढ़वाल गौरव’ क्षेत्र की आवाज बनकर समाज और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा तथा पत्रकारिता के मूल्यों और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेगा। समाचार पत्र परिवार ने पाठकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों का आभार जताते हुए भविष्य में उनके सहयोग की अपेक्षा की।