टीरा टोंगिया में 78.40 लाख की पेयजल योजना का शुभारंभ

टीरा टोंगिया में 78.40 लाख की पेयजल योजना का शुभारंभ

हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने ग्राम टीरा टोंगिया में 78.40 लाख रुपये की पेयजल योजना का पूजन कर शुभारंभ किया। योजना से टीरा टोंगिया, खाला टीरा और टांडा टीरा के सैकड़ों परिवारों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।
इससे पूर्व क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से पेयजल लाइन बिछाने और ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। हालांकि, पुराने नलकूप की क्षमता कम होने से गर्मियों में नियमित जलापूर्ति की समस्या बनी रहती थी। विधायक ने कहा कि नई योजना से इस समस्या के स्थायी समाधान में मदद मिलेगी। प्रत्येक गांव और परिवार तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता है। जिला पंचायत सदस्य बिमलेश देवी ने योजना स्वीकृत कराने के लिए विधायक का आभार जताया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अनिल कुमार सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *