नई टिहरी में 35.06 करोड़ के राजकीय पॉलीटेक्निक का भूमि पूजन

नई टिहरी में 35.06 करोड़ के राजकीय पॉलीटेक्निक का भूमि पूजन

टिहरी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को नई टिहरी में 35.06 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय पॉलीटेक्निक के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्थान का निर्माण क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे तकनीकी रूप से दक्ष होकर रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। पॉलीटेक्निक संस्थान क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में विधायक किशोर उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुभाष रमोला, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *