धूमधाम से मना ध्याणी सम्मान सम्मेलन

धूमधाम से मना ध्याणी सम्मान सम्मेलन

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड की टकनौर पट्टी के ग्राम जसपुर में भगवान श्री टाडींग नाग देवता के प्रांगण में ध्याणी सम्मान सम्मेलन धूमधाम से मनाया गया। बर्फ से ढकी पहाड़ियों और बारिश के बावजूद ग्रामीणों व ध्याणियों का उत्साह देखते ही बना। पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीतों और ढोल-दमाऊ की गूंज के बीच ध्याणियों ने रासो नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने प्रतिभाग किया। उन्होंने आयोजन समिति, ग्रामवासियों और ध्याणियों को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *